ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 75 21 दिवसीय ऑनलाइन मेडिटेशन चैलेंज 1 से Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आर्ट ऑफ़ लिविंग’ एक नि: शुल्क 21 दिवसीय ऑनलाइन मेडिटेशन चैलेंज का आयोजन कर रहा है, जहां प्रतिभागियों को वैश्विक आध्यात्मिक गुरु, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर द्वारा प्रतिदिन संध्याकाल में 7.30 बजे  एक अद्वितीय निर्देशित ध्यान से परिचित कराया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो कम्युनिकेशन के बीकानेर जोन के मीडिया कॉआर्डिनेटर गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि ये ध्यान सत्र छोटे, उत्कृष्ट व शक्तिशाली होंगे और तनाव से तुरंत राहत दिलाएंगे, जिससे अधिक शांति और स्थिरता का अनुभव किया जा सकेगा।उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी ने सभी जाति, लिंग, वित्तीय स्थिति वाले लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। हाल के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि 65% भारतीयों ने लॉकडाउन के बाद सामान्य से गम्भीर तनाव का सामना किया है। लोगों ने, विशेष रूप से छात्रों और कामकाजी व्यावसायिकों ने चिंता, क्रोध, हताशा, चिड़चिड़ापन और अकेलेपन की भावनाओं का अनुभव किया है। 21 दिन के मेडिटेशन चैलेंज की आवश्यकता के संंबंध में खैैैरीवाल ने बताया कि ऐसा कहा जाता है कि किसी भी अच्छी आदत को डालने में कम से कम 21 दिन लगते हैं। इसी प्रकार 1 सितंबर से शुरू होने वाली ध्यान की चुनौती, प्रत्येक अभ्यास के बाद ध्यान प्रणाली द्वारा लाई गई गहराई और स्पष्टता से पूरी तरह से लाभ उठाने के लिए तंत्रिका तंत्र को बेहतर बनाएगी और सााधकों को पूर्ण विश्राम, हल्केपन व सहजता का अनुभव होगा। 
3,000 से अधिक प्रकाशित वैज्ञानिक अध्ययनों के बाद आज ध्यान के लाभ सामान्य ज्ञान हैं। नियमित ध्यान के अभ्यास के लाभों में स्पष्ट सोच, बढ़ी हुई ऊर्जा, तनाव से राहत, बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य, मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली, बेहतर रिश्ते और मन की अधिक शांति शामिल हैं। वर्ल्ड साइकेट्री एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन 2017 में, हृदय के स्वास्थ्य, तंत्रिका तंत्र और नैदानिक अवसाद पर ध्यान के प्रभावों पर एक अध्ययन ने सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान के लिए पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि चाहे कोई शुरुआती हो या अनुभवी अभ्यासी सभी के लिए यह ध्यान चुनौती है। इस वर्ष मार्च और मई के मध्य गुरुदेव ने 22 मार्च से दिन में दो बार ध्यान निर्देशित किया, जिसे 100 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा देखा गया, प्रतिभागियों ने अद्वितीय विश्राम का अनुभव करने, मन में स्पष्टता पाने और भावनात्मक रूप से संतुलित होने के अनुभव शेयर किए। खैरीवाल ने बताया कि इस अद्भुत ध्यान चुनौती को गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आधिकारिक YouTube चैनल YouTube.com/srisri पर प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।गिरिराज खैरीवाल 


Share This News