ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 36 मूंगफली के 86 लाख रूपए का गबन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर में 86 लाख रूपए का घोटा सामने आया है। सहकारी समिति के ठेकेदार द्वारा 86 लाख रूपए की मूंगफली के गबन का मामला प्रकाश में आया है। क्रय विक्रय सहकारी समिति दंतौर के विक्रेता नाहर सिंह ने दंतौर थाने में सोमराज पुत्र भाकरराम विश्नोई के खिलाफ गबन का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी चंद्रभान चोटिया के अनुसार प्रथम दृष्टया परिवहन एजेंट सोमराज द्वारा कुल 1706.42 क्विंटल मूंगफली के गबन की बात सामने आई है। कीमत 86 लाख रूपए बताई जा रही है। परिवहन एजेंट द्वारा समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदी गई मूंगफली को मंडी से एफबीआई अथवा अन्य सरकारी वेयरहाउस तक पहुंचाया जाता है। जिसकी रसीद पुनः मंडी समिति को जमा करवानी होती है। लेकिन आरोपी द्वारा जितनी मूंगफली उठाई गई उतनी वेयरहाउस में जमा नहीं करवाई गई। यह माल अलग अलग मदों का होना बताया जा रहा है। इस मामले की जांच थानाधिकारी चंद्रभान कर रहे हैं।


Share This News