ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220806 225049 बीकानेर में करोड़ों की धोखाधड़ी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की एक फर्म के कारोबारियों ने नाइजिरिया की काजू एक्सपोर्ट फर्म के साथ कारोबार की आड़ में करोड़ों की धोखाधड़ी कर ली। इस संबंध में परिवादी नाइजीरिया की फर्म सक्सेना एग्रो प्रोडेक्ट कंपनी लिमिटेड के मालिक अनुज सक्सेना की ओर से इस्तगासे से गंगाशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार परिवादी सक्सेना ने बताया कि नरेश अग्रवाल, पार्टनर मनोज गुप्ता, नरसिंह अग्रवाल, डायरेक्टर अरविन्द शर्मा, डायरेक्टर संजीव शर्मा, पंकज जैन और संजय जैन ने साल 2018 ने 2023 तक उसकी फर्म से चार करोड़ से ज्यादा के काजू की खरीद-फरोख्त की और भुगतान देने में आनाकानी करते रहे। परिवादी ने बताया कि भुगतान का कहने पर आरोपी बार-बार कोई न कोई बनाकर टाल देते। अब किसी भी तरह से भुगमळत करने से मुकर गए हैं। परेशान होकर परिवादी में उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। परिवादी ने बताया कि वह मूलरूप से सर्वोदय बस्ती का रहने वाला है और वर्तमान में हल्दी घाटी प्रतापनगर, जयपुर में रहता है। बीकानेर में मां व परिवार के अन्य लोग रहते हैं। उसकी सक्सेना एग्रो प्रोडेक्ट कंपनी लिमिटेड़ नाइजिरिया में है, जिसके माध्यम से वह काजू एक्सपोर्ट का व्यवसाय करता है। इसलिए वह अक्सर बीकानेर आता रहता है।


Share This News