ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201004 005623 1 हिन्दी साहित्य सृजन का राष्ट्रीय पुरस्कार कैलाश मनहर को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, साहित्य
Share This News

Tp न्यूज। श्रीडूंगरगढ। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ द्वारा हिन्दी साहित्य सृजन के लिए  दिए जाने वाले  वार्षिक पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है । इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि  संस्था द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित नंदलाल महर्षि हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार इस वर्ष मनोहरपुर  के प्रतिष्ठित साहित्यकार   कैलाश मनहर  को दिया जाएगा ।  संस्था के मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि  हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार कवि  मनहर को उनकी चर्चित पुस्तक  हर्फ दर हर्फ’ के लिए घोषित किया गया है । पुरस्कार  श्रीडूंगरगढ में आयोज्य भव्य समारोह में अर्पित किया जाएगा।  पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रूपये नगद राशि के साथ सम्मान-पत्र]  स्मृति&चिह्न]  शॉल अर्पित किए जायेंगे । संस्था की सर्वोच्च मानद उपाधि मलाराम माली स्मृति  ^साहित्यश्री’ सम्मान और पं- मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार  की घोषणा भी जल्द की जायेगी।


Share This News