ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 64 रविवार को तीन प्रतिभाशाली विधार्थियों का जनेश्वर भवन में होगा सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति, बीकानेर द्वारा रविवार को तीन प्रतिभाशाली छात्रों को जनेश्वर भवन परिसर में सम्मानित करेगी । समिति के आर के शर्मा ने बताया कि सुश्री चारू शर्मा व मानसी सेवग का मेडिकल कॉलेज हेतु और मृदुल शर्मा का आईआईटी, रूड़की में चयन होने पर समिति द्वारा 27 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे इन्हे प्रशस्ती पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करेगी । संयोजक महेश भोजक ने बताया कि समिति द्वारा गत वर्ष मानसी सेवग व राजन शर्मा को पैतीस पैतीस हजार रूपये की छात्रवृति कर उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया था वहीं इस वर्ष भी राजन शर्मा व राधिका सेवग को भी पैतीस पैतीस हजार रू की छात्रवृति व 10 अन्य प्रतिभाओं को रू 2500-2500 की प्रोत्साहन पुरस्कार राशि वितरित की गई थी ।


Share This News