ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 62 इन्हें मिलेगा अटल सेवा सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। अटल सेवा सम्मान की घोषणा की गई है। बीकानेर में मीणा रांका सहित पांच सेवाभावी महानुभावों को मिलेगा सम्मान।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेईजी की जन्म जयंती पर 25 दिसंबर को राष्ट्रीय वंदेमातरम् मंच द्वारा मनाई जाती रही है दो दिवसीय कार्यक्रम में 24 दिसंबर को कल सुबह 10:30 बजे सीएमएचओ कार्यालय बीकानेर में कोविड महामारी के दौरान विशिष्ट सेवाएं देने वाले पांच विशिष्ट हस्तियों का सम्मान वंदे मातरम मंच तथा केसरिया हिंदू वाहिनी गोरक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त बैनर तले किया जाएगा।मंच के जिला संयोजक मुकेश जोशी ने बताया कि आज एक बैठक वंदे मातरम मच कार्यालय में राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर की अध्यक्षता में रखी गई।जिसमें दो दिवसीय कार्यक्रम तय किया गया प्रथम दिन 24 दिसंबर को सीएमएचओ कार्यालय मैं वंदे मातरम टीम द्वारा बीकानेर के सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा बीकानेर के पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, गो सेवक नारायण पारीक, समाजसेवी दिनेश सिंह भदोरिया युवा समाज सेवक दीपक महेश्वरी का अटल सेवा सम्मान की उपाधि से वंदे मातरम द्वारा सम्मानित किया जाएगा.

25 दिसंबर के दिन राष्ट्रीय वंदे मातरम मंच के द्वारा सोशल मीडिया पर एक काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज सेवा राष्ट्र सेवा और सव रचित पर्यावरण और अन्य विषय से संबंधित काव्य रचनाएं निम्न मोबाइल नंबर पर भेजी जा सकेगी.(9571281111) (9828456756)
सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को सम्मानित किया जायेग। कार्यकारिणी की बैठक में संरक्षक मालचंद जोशी विजय कोचर मुकेश जोशी आनंद गौड नवल तिवारी सतीश किराडू राम सिंह जी और रविंद्र सिंघवी तथा नारायण पारीक उपस्थित थे.


Share This News