ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 185 उद्योग रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन तक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news। राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार‘‘ योजना के तहत 30 सितम्बर तक आवेदन किया जा सकता है। जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्णरूप से भरकर मय संलग्नकों के जिला उद्योग केन्द्र, बीकानेर कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। आॅनलाईन आवेदन करने पर मूल आवेदन पत्र (हार्ड प्रति) डाक के माध्यम से भी निर्धारित अंतिम तिथि दिनांक 30 सितम्बर तक कार्यालय में प्राप्त हो जाना चाहिए।
गोदारा ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित किया जाना है। इस योजना में राज्य में स्थापित एमएसएमई एक्ट 2006 में ई.एम.पार्ट-ाा, उद्योग आधार मेमोरेण्डम, उद्यम रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त समस्त सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम क्षेत्र में कार्यरत उद्यमों को प्रत्येक श्रेणी के लिए पृथक-पृथक राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को भी क्रमशः ‘‘राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार‘‘ तथा ‘‘राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार‘‘ से सम्मानित किया जाएगा।
  गोदारा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की श्रेणी में चार वर्गों में प्रत्येक में एक-एक उद्यमी को प्रतिवर्ष इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस प्रकार प्रतिवर्ष कुल 12 उद्यमों को राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है तथा एक हस्तशिल्पी एवं एक बुनकर को क्रमशः राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार एवं राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस पुरस्कार हेतु समस्त सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम श्रेणी में स्थापित एवं विगत तीन वर्षो में निरन्तर कार्यरत उद्यम पात्र होंगे।  पुरस्कार हेतु चयन प्रारंभिक चयन समिति जो आयुक्त उद्योग की अध्यक्षता में गठित है, के द्वारा तथा राज्य स्तरीय चयन समिति जो प्रमुख शासन सचिव,एमएसएमई की अध्यक्षता में गठित है, के द्वारा किया जाएगा।


Share This News