ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 127 एशिया कप के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच होंगे अनिल जोशी का चयन Rajasthan News Portal खेल
Share This News

img 20250131 wa0009774876208203969052 एशिया कप के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच होंगे अनिल जोशी का चयन Rajasthan News Portal खेल

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। थाईलैंड के बैंकॉक में 2 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले पैरा एशिया कप 2025 के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच के रूप में राजस्थान, बीकानेर के अनिल जोशी का चयन हुआ है। यह टूर्नामेंट 25 सदस्यीय भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें कोच अनिल जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

भारतीय तीरंदाजी टीम 2 फरवरी को सुबह थाईलैंड के लिए रवाना होगी। अनिल जोशी ने अपनी प्रतिक्रिया में विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय तीरंदाज इस टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश के लिए पदक जीतने में सफल रहेंगे।

जोशी इससे पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और उनकी कोचिंग में खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है।


Share This News