ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20200209 174723 scaled हवाई सेवा: बीकानेर को गोवा-मुम्बई से जोड़ो Rajasthan News Portal दिल्ली, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, यात्री सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मित्तल, नोखा उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन व सचिव संजय अग्रवाल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बीकानेर से वाया कोलकाता होते हुए गुवहाटी एवं गोआ-मुंबई-बीकानेर के लिए भी हवाई सेवा शुरू करवाने बाबत ई मेल द्वारा पत्र भिजवाया। पत्र में बताया गया कि बीकानेर से वाया कोलकाता होते हुए गुवहाटी एवं गोआ-मुंबई-बीकानेर के लिए भी हवाई सेवा शुरू करवाने के लिए भी प्रयास किये जाए क्योंकि बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने व्यापार के सिलसिले में मुंबई व बेंगलुरु आना- जाना रहता है और जिसमें मुंबई, कोलकात्ता व बेंगलुरु के लिए यात्रा में 24 घंटे से 2 दिन का समय लग जाता है वर्तमान में इन महानगरों की यात्रा के लिए बीकानेर के नागरिकों को जयपुर व जोधपुर जाना पड़ता है जिससे समय व धन की अनावश्यक हानि होती है और यदि इन महानगरों के लिए हवाई यात्रा शुरू हो जाती है तो इससे बीकानेर के उद्योग व व्यापार में वृद्धि के साथ ही उड्डयन विभाग को भी भारी राजस्व प्राप्त होगा।


Share This News