








Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर गजेनर रोड स्थित श्री गंगा जुबली गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बाल संत डॉ. श्री छैल बिहारी महाराज के सानिध्य एवं देवकिशन चांडक (देवश्री) के संयोजन में पिछले 49 महीनों से संचालित गोसेवार्थ महागोप्रसादी संकल्प अभियान के तहत इस विशेष आयोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गोभक्त परिवारों ने गौमाता का पूजन, सेवा और आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया, जिससे गौशाला परिसर में दिनभर भक्ति और धर्ममय माहौल बना रहा।
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर बरसाना धाम के पूज्य हनुमान बाबा महाराज ने विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया। अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का आधार है।






राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति को जीवित रखने में ऐसे धार्मिक आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बालगसंत डॉ. श्री छैल बिहारी महाराज ने कहा कि बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए गौशाला से बड़ा स्थान कोई नहीं हो सकता, यहाँ बच्चे सेवा, समर्पण, दया और करुणा के भाव सीखते हैं।
49 माह की सेवा को देवश्री ने बताया अमूल्य धरोहर
गोसेवी देवकिशन चांडक (देवश्री) ने कहा कि पिछले 49 महीनों में बच्चों, युवाओं, युवतियों, महिलाओं और बुजुर्गों ने गौमाता की सेवा के लिए जो योगदान दिया है, वह अपने आप में अमूल्य धरोहर है। इस अभियान ने समाज के हर वर्ग को गोसेवा से जोड़ने का कार्य किया है।
परिवारों ने गौपूजन कर किया सहयोग
दैनिक गोसेवा प्रसादी श्रृंखला के तहत गोपाष्टमी पर स्वर्गीय भगवती देवी एवं सांवरमलजी सोनी की स्मृति में उनकी पुत्री सरोज देवी, पत्नी शिव (किशनलाल ज्वैलर्स) तथा छमनी देवी, पत्नी स्वर्गीय नंदलालजी खत्री परिवार की ओर से गौशाला में गौपूजन, गोदान एवं गोमहाप्रसादी का आयोजन किया गया। वहीं, गणपति देवी, पत्नी स्वर्गीय गुलाबचंदजी के स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना के लिए उनके पुत्र दामोदर आर्शायला ने सहयोग प्रदान किया। श्रीमती सुशीला देवी एवं जगदीश बीथनोक (हाल फरीदाबाद) ने भी अर्थ सहयोग देकर गोमहाप्रसादी का आयोजन कराया।
कार्यक्रम का संचालन रविंद्र हर्ष ने किया। इस दौरान प्रेमलता चांडक, विनीता डगा, श्यामा जोशी, भंवरी देवी, राधा खत्री, इंदु वर्मा, उर्मिला जोशी, मोनिका गहलोत, मधु शर्मा, पुष्पा सोनी, जेठादेवी, द्वारकाप्रसाद लड्ढा, नंदकिशोर चांडक, भूपेंद्र शर्मा, पृथ्वीसिंह पंवार, जगदीश जोशी, बाबुलाल व्यास, श्यामसुंदर मोदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।