








Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र में सादुल कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने दोपहर के समय सूनेपन का फायदा उठाकर मंदिर के मुख्य ताले तोड़े और गर्भगृह में रखे बेशकीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिवादी गणेश टाक निवासी अमरसर कुआं, सादुल कॉलोनी ने सदर थाने में इस संबंध में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।





