ताजा खबरे
16 नवंबर 2026 सोमवार का दैनिक पंचांगभक्त बिना भगवान अधूरे हैं: हनुमान बाबा महाराजउदयपुर में कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम का भव्य शुभारंभपुरानी जेल रोड पर जमीन पर निर्माण को लेकर विवादराजकीय नगर वाचनालय के पुनरोद्धार का कार्य शुरूवीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमनश्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक को उड़ाने की थी बड़ी साजिश, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के इशारे पर रची साजिश, महिला को प्रेमजाल में फांसाभारत की जनसंख्या लगभग 148 करोड़ (लगभग 1.48 अरब), देश के हालात बिगड़ेंगे!राजस्थान में आज फिर पलटेगा मौसम, प्रदेश की प्रमुख खबरेंबीकानेर में उमड़ा मुद्रा प्रेमियों का हुजूम, दुर्लभ सिक्कों और नोटों को देखने पहुंची भीड़
SAVE 20261115 195821 वीर चक्र शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की शहादत को किया नमन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। भारत-पाक युद्ध 1971 में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले वीर चक्र से सम्मानित शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा की 55वीं शहादत वर्षगांठ के अवसर पर वीर शहीद रफीक खान समेजा सेवा संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में शहीद रफीक खान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रिडमलसर सिपाहियान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने भाग लेकर शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी शहादत को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने शहीद रफीक खान समेजा के अदम्य साहस, देशभक्ति, सैन्य पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

सरपंच किशनलाल ने अपने संबोधन में कहा कि रिडमलसर सिपाहियान की धरती के वीर सपूत शहीद रफीक खान समेजा ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह पूरे क्षेत्र और बीकानेर के लिए गर्व की बात है। हमें उनके नाम, सम्मान और शौर्यगाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए।

कर्नल मोहन सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सेना का गौरव उसके वीर सैनिकों के साहस, अनुशासन और सर्वोच्च बलिदान में निहित है। शहीद रफीक खान समेजा जैसे वीर जवानों की शौर्यगाथा देश के युवाओं में राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना जागृत करती है। उनका बलिदान सदैव भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास में याद रखा जाएगा।

पूर्व सरपंच सलीम कल्लर ने कहा कि शहीद रफीक खान समेजा ने अपने प्राणों की आहुति देकर पूरे क्षेत्र का नाम देशभर में गौरवान्वित किया।

प्रोफेसर सलवीर समेजा ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद रफीक खान समेजा का बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि देशभक्ति, साहस, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का जीवंत संदेश है। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत को जाति, धर्म और समुदाय के दायरे में नहीं बांधा जा सकता। शहीद पूरे राष्ट्र की धरोहर होते हैं।

गुलजार अहमद सम्मा ने कहा कि शहीद रफीक खान समेजा का जीवन और बलिदान समाज के लिए गौरव का विषय है।

उल्लेखनीय है कि शहीद ग्रेनेडियर रफीक खान समेजा का जन्म 27 दिसंबर 1949 को हुआ था। वे भारतीय सेना की 5 ग्रेनेडियर्स बटालियन में सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए 14 नवंबर 1971 को मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके असाधारण शौर्य और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद रफीक खान समेजा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और उनकी शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अयूब जी डूडी महराज भाटी फिरदोष टावरी ,फिरोज भाटी, हनीफ भाटी ,उम्रदराज पठान, शहजाद भुट्टा, मकसूद अली कोहरी, फिरोज समेजा, बी डी राजद, लियाकत कोहरी, मुख्तयार अली कोहरी कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मेंहदी हसन ने किया


Share This News