








Thar पोस्ट। बीकानेर की पुरानी जेल रोड पर जमींन पर निर्माण को लेकर विवाद हो गया है। इसकी चर्चा आज दिनभर रही। बीडीए द्वारा जमीन को बिना किसी तथ्य जांचे ही तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। ब्राह्मण स्वर्णकार के प्रतिनिधि कोर्ट ऑर्डर का दावा कर रहे है। कार्रवाई के दौरान मौके पर भीड़ रही। निर्माणाधीन चार दीवारी पर बीडीए द्वारा जबरन जेसीबी चलाने का आरोप है। समाज के लोगों का कहना है कि- बीडीए के अधिकारियों ने बिना दस्तावेज देखे ही कर दी कार्रवाई। समाज ने तोड़फोड़ का हर्जाना देने की मांग की है।





