ताजा खबरे
कचरा संग्रह टिपर मैनेजर गिरफ्तार, परिजनों ने उठाए सवालबीकानेर में देश-विदेश के 60 शहरों से पहुंचे मुद्रा संग्रहकर्ता,100 से अधिक स्टॉलों पर प्रदर्शित हो रही दुर्लभ मुद्राएंजैसलमेर में ‘पर्यटक सैलाब ? रामदेवरा में भी भीड़पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार पर चढ़ीपुलिस कार्रवाई : 79 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 26 के खिलाफ कार्रवाई,250 चालान काटेखुले बड़े नाले में गिरा वाहन11 दिनों तक एक ही छत्त के नीचे होगा पांच कथाओं का वाचनरेलवे : छठ पूजा के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेंगीबिजली बन्द रहेगीतीन भूखण्डों पर अतिक्रमण की शिकायत, बीडीए तहसीलदार ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
IMG 20261113 195811 जैसलमेर में 'पर्यटक सैलाब ? रामदेवरा में भी भीड़ Rajasthan News Portal पर्यटन, देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जैसलमेर में सैलानियों का सैलाब है। इस पर्यटन नगरी में दीवाली और लाभ पंचम के त्योहारी सीजन के चलते देश-विदेश और खासकर गुजरात से पर्यटकों का भारी जनसैलाब उमड़ा है।
केवल पांच दिन में ही लाखों पर्यटक पहुंच गए है। इसके साथ ही गोवर्धन पूजा से लेकर लाभ पंचम तक महज 5 दिनों में जैसलमेर में 3 लाख से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। इतना ही नही विख्यात रामदेवरा में भी पैर रखने की जगह नही है। जैसलमेर में इस जबरदस्त भीड़ के चलते मात्र 5 दिनों में लगभग ₹85 करोड़ का पर्यटन कारोबार हुआ है। इससे होटल, रिसॉर्ट, ऊंट सफारी, टैक्सी, गाइड, हस्तशिल्प और स्थानीय बाजारों को काफी फायदा हुआ है। जैसलमेर का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र में प्रमुख है। यहां प्रसिद्ध सोनार किला, पटवों की हवेली, गडिसर झील और सम के धोरों पर सैलानियों की भारी भीड़ है। वाहनों पर प्रतिबंध: भारी भीड़ और जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है तथा समय-सीमा: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ऐतिहासिक सोनार दुर्ग में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों और होटल कारोबारियों को भी इस नियम का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share This News