ताजा खबरे
कचरा संग्रह टिपर मैनेजर गिरफ्तार, परिजनों ने उठाए सवालबीकानेर में देश-विदेश के 60 शहरों से पहुंचे मुद्रा संग्रहकर्ता,100 से अधिक स्टॉलों पर प्रदर्शित हो रही दुर्लभ मुद्राएंजैसलमेर में ‘पर्यटक सैलाब ? रामदेवरा में भी भीड़पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार पर चढ़ीपुलिस कार्रवाई : 79 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 26 के खिलाफ कार्रवाई,250 चालान काटेखुले बड़े नाले में गिरा वाहन11 दिनों तक एक ही छत्त के नीचे होगा पांच कथाओं का वाचनरेलवे : छठ पूजा के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेंगीबिजली बन्द रहेगीतीन भूखण्डों पर अतिक्रमण की शिकायत, बीडीए तहसीलदार ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
IMG 20260904 202825 रेलवे : छठ पूजा के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेंगी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए बीकानेर मंडल पर व्यापक व्यवस्थाएं – 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन, 15 ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त डिब्बे। प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर, हेल्प डेस्क एवं अतिरिक्त रेल कर्मचारियों की तैनाती।वार रूम एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे की जा रही निगरानी। छठ पूजा एवं दीपावली के त्योहरों पर ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बीकानेर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के निर्देशन में बीकानेर मंडल पर वर्तमान में 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं आवश्यकता को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की संख्या में और वृद्धि की जा सकती है। इसके अतिरिक्त यात्रियों को अधिक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल पर 15 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिए बीकानेर मंडल के प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्टेशनों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, भिवानी, चूरू, महेंद्रगढ़ सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इन स्टेशनों पर अतिरिक्त रेल कर्मचारियों की तैनाती के साथ यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। साथ ही, यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित रखने एवं ट्रेनों में सुरक्षित रूप से प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ का व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, ताकि अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में यात्रियों को ट्रेनों के प्रस्थान से पहले सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान पर ठहराया जा सके। इसी क्रम में बीकानेर रेलवे स्टेशन पर लगभग 500 यात्रियों की क्षमता वाला होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है।

अधिक यात्री आवागमन वाले स्टेशनों पर टिकट उपलब्धता सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। इन काउंटरों पर डिजिटल माध्यम से भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा ATVM मशीनों के माध्यम से भी यात्री आसानी से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यात्री लोकप्रिय रेलवन ऐप का उपयोग कर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल एवं रेल अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम के माध्यम से रेल अधिकारी 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहे हैं तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल समन्वय कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने वाली यात्रियों की शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

यात्रियों को ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी के साथ- साथ ही यात्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि स्टेशन परिसर में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो और यात्री निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप आवागमन कर सकें।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र जोशी ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें तथा सुरक्षित यात्रा के लिए रेल कर्मचारियों एवं सुरक्षा बल के जवानों का सहयोग करें।


Share This News