








Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में एक और हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार रामपुरा बस्ती और करणी इंडस्ट्रियल एरिया के बीच स्थित अंडरब्रिज के पास जैसलमेर जाने वाली रेल लाइन के किनारे बनी रेलवे की दीवार पर एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर जा चढ़ी। गाड़ी दीवार पर ही अटक गई और ट्रैक तक नहीं पहुंची। हादसा उस समय हुआ जब पिकअप चालक रामपुरा बस्ती के साथ-साथ जैसलमेर रेल लाइन के किनारे बनी सड़क पर चल रहा था। इस मार्ग के एक तरफ रामपुरा बस्ती और दूसरी तरफ करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित है। गाड़ी चलाते समय चालक को अचानक चक्कर आ गया, जिसके कारण उसका वाहन पर से नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो गया। नियंत्रण खोने के बाद अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ गई और पिकअप सीधे रेलवे की दीवार पर जा चढ़ी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।














