








Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के वार्ड संख्या 25, 26 और 3 के बीच से गुजर रहा खुला बड़ा नाला आए दिन गंभीर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। शुक्रवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर इस खुले नाले में जा गिरा। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोगों में प्रशासन की अनदेखी को लेकर भारी आक्रोश है।















- प्रशासन को सौंपा जा चुका है ज्ञापन: इस समस्या को लेकर पवन सोनी और टीम अशोक छींपा के नेतृत्व में गुरुवार को ही केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास, महापौर अनिल कल्ला और नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था।
- प्रमुख मांगें: पिछले दो साल से रुकी हुई नाले की सफाई तुरंत करवाई जाए। इसके साथ ही, नाले को ऊपर से पूरी तरह ढकवाया जाए और सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेडिंग की जाए।
- बेजुबानों और राहगीरों की सुरक्षा पर संकट: स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नाला खुला होने और बैरिकेडिंग न होने के कारण आए दिन गोवंश, अन्य मवेशी और दोपहिया वाहन चालक इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं।