ताजा खबरे
कचरा संग्रह टिपर मैनेजर गिरफ्तार, परिजनों ने उठाए सवालबीकानेर में देश-विदेश के 60 शहरों से पहुंचे मुद्रा संग्रहकर्ता,100 से अधिक स्टॉलों पर प्रदर्शित हो रही दुर्लभ मुद्राएंजैसलमेर में ‘पर्यटक सैलाब ? रामदेवरा में भी भीड़पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार पर चढ़ीपुलिस कार्रवाई : 79 हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 26 के खिलाफ कार्रवाई,250 चालान काटेखुले बड़े नाले में गिरा वाहन11 दिनों तक एक ही छत्त के नीचे होगा पांच कथाओं का वाचनरेलवे : छठ पूजा के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलेंगीबिजली बन्द रहेगीतीन भूखण्डों पर अतिक्रमण की शिकायत, बीडीए तहसीलदार ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
SAVE 20261113 141507 scaled 11 दिनों तक एक ही छत्त के नीचे होगा पांच कथाओं का वाचन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

दिव्य रासलीला के कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुति, पोस्टर विमोचित
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर
। बीकानेर में पहली बार एक ही छत्त के नीचे पांच अलग अलग कथाओं का वाचन किया जाएगा। 11 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में वृन्दावन की ब्रज मंडली की ओर भव्य रासलीला का मंचन भी होगा। बाहेती भवन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीए महेन्द्र चूरा ने बताया कि सेवन स्टार फाउण्डेशन एवं सनातन मित्रमंडल के तत्वाधान में ओझा सत्संग भवन 2 में होने जा रहे इस आयोजन से एक दिन पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी। फाउण्डेशन के चूरा ने बताया कि 22 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक दोपहर 12.15 से 5.15 बजे तक पांच कथाओं का वाचन अलग अलग पंडितों द्वारा किया जाएगा। 22 व 23 दिसम्बर को श्रीमद् देवी भागवत कथा का वाचन पं श्रीगोपाल नारायण व्यास करेंगे। वहीं 24 व 25 दिसम्बर को पं आशाराम व्यास के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। 26 व 27 दिसम्बर को पं सजय व्यास श्रीराम क था, 28 व 29 दिसम्बर को पं लक्ष्मीकांत व्यास कोलकाता श्री बाबा रामदेव चरित कथा तथा 30 व 31 दिसम्बर को पं मुरली मनोहर व्यास द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा। चूरा ने बताया कि 23 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक सायं 7 से 10 बजे तक वृंदावन की ब्रज मंडली रासलीला करेगी।
निकलेगी कलश यात्रा, होगा सुन्दरकांड पाठ का आयोजन
चूरा ने बताया कि 11 दिवसीय पंच पावन कथा महोत्सव का आगाज कलश यात्रा से किया जाएगा। कलश यात्रा दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर से रवाना होगी। जो मून्दड़ा चौक, हर्षों का चौक, रत्ताणी व्यासों का चौक, सदाफते, बारह गुवाड़, नत्थूसर गेट होती हुई ओझा सत्संग भवन पहु ंचेगी। कलश यात्रा के दौरान जगह जगह स्वागत सत्कार किया जाएगा। कलश यात्रा के उपरान्त शाम 6 बजे बीकानेर मानस परिवार की ओर से संगीतमय सुन्दकांड पाठ का आयोजन होगा। जिसकी पूर्णाहुति पर पूनरासर हनुमान मंदिर परिवार की ओर से महाआरती होगी।

कथा महोत्सव में मिलेगा साधु-संतों का सानिध्य
कथा महोत्सव के दौरान अनेक साधु संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। इस दौरान काशी करपात्री धाम के अधिष्ठाता सर्वेश्वरानंद महाराज, सागर आश्रम बीकानेर के अधिष्ठाता श्रीधरानंद सरस्वती महाराज, श्री नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता शिव सत्यनाथ महाराज, राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज, शिवबाड़ी मंदिर के अधिष्ठाता विमर्शानंद महाराज, गायत्री पीठ सागर के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज, मुरली मनोहर धोरा के श्यामसुंदर महाराज, बाल संत छैल बिहारी महाराज भी उपस्थित रहेंगे। कथा की पूर्णाहुति के बाद 31 दिसम्बर को महाप्रसादी का आयोजन किया गया है।
ये रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता में आयोजन से पंडित राजेंद्र किराडू, कन्हैया लाल जोशी,जगत नारायण कल्ला, भंवर पुरोहित, दाऊलाल व्यास, बृजराज जोशी, बुलाकीदास व्यास, गोविन्दनारायण चूरा, श्याम सुंदर व्यास, महीधर नारायण पुरोहित, कमल, कुनाल डागा, निर्मल कुमार दम्माणी, देवकिशन चांडक, गोरधन बिन्नाणी, पं सुशील किराडू, पं अशोक किराडू, राजेन्द्र किराडू, राधेश्याम सोनी, विनोद सोनी, घनश्याम सोनी, नंद किशोर चांडक, हरगोपाल पुरोहित, कमल नारायण पुरोहित, हरिनारायण चूरा, सुरेन्द्र कुुमार चूरा, कैलाश राठी, रामकुमार अग्रवाल, अशोक आचार्य, नरेश पुरोहित, अशोक बिस्सा, भंवर उपाध्याय, वीरेन्द्र किराडू, गोविन्द व्यास, इन्द्र जोशी, महावीर सांखला, स तोष पुरोहित, राजेन्द्र व्यास, श्रीकांत व्यास, राजकुमार व्यास, बालकिशन व्यास सहित अनेक जने मौजूद रहे।


Share This News