ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 29 श्रीकोलायत मेले के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। रेलवे द्वारा श्रीकोलायत में 24 नवंबर को भरने वाले श्री कपिल मुनि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ के मध्य 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इन रेलसेवाओं का विवरण निम्नानुसार है:-

1. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (02 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04733, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को (02 ट्रिप) लालगढ़ से 16.00 बजे रवाना होकर 17.10 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04734, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को (02 ट्रिप) कोलायत से 18.15 बजे रवाना होकर 19.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

2. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04739, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 05.35 बजे रवाना होकर 06.50 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04740, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) कोलायत से 07.20 बजे रवाना होकर 08.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

3. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04741, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 10.50 बजे रवाना होकर 12.00 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04742, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) कोलायत से 12.40 बजे रवाना होकर 13.40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।


Share This News