ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 28 बीकानेर परकोटे में मां-बेटी का पर्स छीनकर बदमाश फरार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर परकोटे में एक बार फिर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो महिलाओं के साथ स्नेचिंग वारदात हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उस्ता बारी निवासी रक्षा पुरोहित पत्नी आशीष पणिया अपनी माँ के साथ चौपड़ा बाड़ी से घर की तरफ लौट रही थी। इस दौरान रमण भवन के पास पीछे से दो बाइक सवार मुंह पर कपड़ा बांधे आये और उसकी माँ के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि पर्स के अंदर एक एंड्रॉइड फोन, 6 हजार रुपये और बच्ची की चांदी की पायल थी जो स्नेचर लेकर भाग गए। इसकी शिकायत गंगाशहर थाने में दी गई हैं।


Share This News