

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में 12 अक्टूबर से रातों में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगेगा। मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 11 और 12 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसके बाद 12 अक्तूबर से प्रदेश में रात के समय ठंडक बढ़ने लगेगी। शेखावाटी के साथ बीकानेर संभाग के इलाकों में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। राजस्थान में 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक भीषण सर्दी का मौसम रहता है।










