

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के वार्डों में सफाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर आज बीकानेर नगर निगम के आयुक्त के साथ विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ की वार्ता हुई। निगम आयुक्त ने
दीवाली से पहले सघन स्वच्छता अभियान चलाने, रोड लाइट दुरस्त करने, नाली सीवरेज की व्यवस्था को ठीक करने, निर्माण कार्यो की समीक्षा करने आदि का आश्वासन दिया। बीजेपी नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, पार्षद विनोद धवल ,अनूप गहलोत, हिमांशु शर्मा गिरिराज जोशी, दीपक व्यास, प्रकाश व्यास, शंकर लाल तंवर, जेठाराम नायक़ जगदीश सोलंकी, वीरेंद्र करल शिव गहलोत सहित पार्टी कार्यकर्ता साथ रहे।










