

Thar पोस्ट न्यूज । स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में श्री अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक बीकानेर सेक्टर के निर्देशन में बी एस एफ मुख्यालय बीकानेर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में बी एस एफ मुख्यालय बीकानेर और 179 वीं वाहिनी के अधिकारियों ,अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कैंप के दौरान बी एस एफ के 56 अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया । इस कैंप का आयोजन श्री राजेंद्रा कुमार गोदारा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उनकी टीम और डॉक्टर मदीहा अंजुम पी बी एम हॉस्पिटल बीकानेर की देखरेख में हुआ।










इस कैंप में श्री राजेंद्र कुमार गोदारा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी एस एफ, श्री मंजीत कुमार बैंक मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , इंस्पेक्टर जी कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर जी दानाराम और इंस्पेक्टर प्रिया सिंह ने भी रक्तदान किया । इस कैंप को सफल बनाने में श्री नवीन मोहन शर्मा कमांडेंट प्रशासन क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर का भी अहम योगदान रहा ।
