



Thar पोस्ट न्यूज। आगामी कुछ दिनों में मौसम फिर पलटेगा। विभाग के अनुसार 25 सितंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इसके बाद 27 सितंबर से जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 28 से 30 सितंबर के बीच उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में स्थानीय स्तर पर बारिश के आसार हैं।

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज हुआ। पश्चिमी जिलों में कई जगह तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री तक अधिक रहा। दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई तेजी से आगे बढ़ रही है। मानसून वापसी रेखा धौलपुर और उदयपुर तक पहुंच चुकी है। अगले दो-तीन दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है। लेकिन घर लौटता मॉनसून एक बार बारिश करेगा। इसके साथ ही हल्की गुलाबी सर्दी दस्तक देने लगेगी।
