


Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर को आज नया महापौर मिलेगा। अब नया महापौर इतिहास रचेगा या पूर्व के महापौरों की तरह केवल औपचारिकताएं पूरी करेगा। यह भविष्य के गर्त में है। जनता आज भी समस्याओं से त्रस्त है। यह कह सकते है कि पश्चिम विंधानसभा की तुलना में पूर्व में अधिक विकास कार्य हुए है। इसकी कुछ वजह भी है। अधिकांश वीआईपी विजिट के दौरान पूर्वी विंधानसभा पर अधिक फोकस रहता है। हाल ही के वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव आदि की विजिट हो चुकी है। पूर्व व पश्चिम में नशा भी तेजी से फैला है इस पर अभी तक नियंत्रण नहीं हो सका है। सड़कों, नालियों, रोड लाइट की बड़ी समस्या है।

बहरहाल नया महापौर आज तय हो जाएगा। आज सुबह से बाड़ेबंदी से निकलकर जीते पार्षद बीकानेर पहुचे। एक बस में विधायक जेठानंद व्यास के नेतृत्व में पार्षद बीकानेर आये है जो जोधपुर के किसी रिसोर्ट में है। कांग्रेस के विजयी पार्षद महापौर उम्मीदवार अनिल कल्ला के नेतृत्व में बीकानेर पहुंचें। कांग्रेस के अनिल कल्ला तथा बीजीपी के सुरेंद्र सिंह शेखावत में सीधा मुकाबला है। आपको बता दें कि 80 पार्षदों का सदन है बहुमत के लिए चाहिए 41 वोट। जबकि कांग्रेस के पास 42 पार्षद है और भाजपा के पास 27 है 10 निर्दलीय और 1 RLP पार्षद पर भी निगाहें टिकी है। हालांकि दोनों ही दलों में क्रॉस वोटिंग की चिंता है।

