


Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में कोड़मेदसर रोड़ पर बीती देर रात को सड़क हादसे में दो घायल हो गए। एक जत्था 51 फीट की ध्वजा लेकर बाबा भैरूनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। जहां पर रास्ते में एक ट्रक ने यात्रियों को लापरवाही से ट्रक चलाते हुए टक्कर मार दी। इस सम्बंध में नाल एसएचओ विकास विश्नोई ने बताया कि देर रात करीब 3-4 बजे के बीच यह हादसा हुआ है। जिसमें दो के गंभीर चोटें लगी है। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल भिजवाया गया।

