


Thar पोस्ट। देश के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश में एक और सास अपने ही दामाद के साथ गायब हो गई। यूपी के मैनपुरी से मामला सामने आया है. मां ने जिस लड़के से बेटी की शादी कराई उसके साथ खुद ही भाग गई। पूर्व में अलीगढ़ में भी ऐसा मामला सामने आया था। 35 साल की सास के पांच बच्चे हैं. 5 बच्चों की मां का दिल अपने ही रिश्ते के 19 साल के दमाद पर आ गया. दोनों के बीच इश्क शुरू हो गया और बेटी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

परिवार के विरोध के बाद भी सास और दामाद एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं है. चाहे जो हो जाए लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ ही रहना चाहते हैं. ये अजीबोगरीब मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के खरगजीत नगर का है। दोनों परिवारों में तनातनी हंगामा मचा हुआ है।
