ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20260629 234335 2 बीकानेर लौट रही मुसाफिर के बैग से 1 करोड़ से अधिक के आभूषण चोरी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर लौट रही रेल यात्री मा बेटी के बैग से एक करोड़ से अधिक की ज्वैलरी पार होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में सफर कर रही बीकानेर की मां-बेटी के बैग से करीब 1 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और 8 लाख रुपए नकद चोरी हो गए। दोनों नागपुर में परिचित के सगाई समारोह में शामिल होकर जिले के नोखा लौट रही थीं।

लेकिन घर पहुंचकर सामान की जांच करने पर चोरी का पता चला। मामले में बीकानेर जीआरपी ने 14 सितंबर को एफआईआर दर्ज की है। घटना 12 सितंबर की बताई गई है। जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित के अनुसार, देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी है। उनका परिवार महाराष्ट्र के वरूड़, जिला अमरावती में मिठाई का कारोबार करता है। उनके माता-पिता और भाई-बहन वहीं रहते हैं। 11 सितंबर को उनकी मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित नागपुर से नोखा के लिए ट्रेन में सवार हुई थीं।

दोनों की सीट बी-1 कोच में 25 और 28 नंबर थी। मां-बेटी के पास दो ट्रॉली बैग सहित 3-4 अन्य बैग थे। मां-बेटी के पास दो ट्रॉली बैग सहित 3-4 अन्य बैग थे। उन्होंने सामान सीट के नीचे रख दिया था। 12 सितंबर को ट्रेन नोखा पहुंची तो परिजन स्टेशन पर उन्हें लेने पहुंचे और सामान लेकर गांव चले गए। घर पहुंचने के बाद बैग से कीमती सामान गायब मिला। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं।


Share This News