


Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश में 19 हजार लीटर वाॅश नष्ट, 23 हुए गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। बीकानेर में आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला रोड़ सेजड़ासर सरहद पर मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से पंजाब निर्मित अंगे्रजी शराब की 732 कार्टन बरामद किए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 65 आंकी गई है।

पशु आहार व लकड़ी के भूसे के नीचे छुपाई थी शराब
जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार पटावरी ने बताया कि आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत लूनकरणसर आबकारी थाना टीम ने भारतमाला रोड़ सेजड़ासर सरहद पर मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर नाकाबंदी कर ट्रक संख्या 4815 को रोक तलाशी ली तो पशु आहार एवं लकड़ी के भूसे के कट्टों के नीचे छुपा रखी अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की। ट्रक से पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब राॅयल चेलेंज के 227 कार्टन, 380 कार्टन पव्वों के एवं ऑल सीजन ब्रांड के 125 कार्टन सहित कुल 732 कार्टन जब्त किए गए। उक्त जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए है। मौके से ट्रक चालक जयराम विश्नोई निवासी जालौर को गिरफ्तार किया गया।
ये रहे कार्रवाई में शामिल – अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बीकानेर जोन मनीषा लेघा, उपायुक्त ईपीएफ पोमाराम रोहिण, डीईओ बीकानेर संजीव कुमार पटावरी के सुपरविजन में सहायक आबकारी अधिकारी प्रताप सिंह डूडी के नेतृत्व में लूनकरणसर आबकारी थाना टीम इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में शामिल रही। डीईओ पाली मनोज बिस्सा, सिपाही मनोज द्वारा प्रदत्त सूचना से कार्रवाई सफल हुई।
19 हजार लीटर वाॅश नष्ट, 23 हुए गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 14 सितंबर 2026 को विभिन्न कार्रवाई के तहत 87 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 89 हजार 596 रूपए लागत की 340 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 72 हजार 340 रूपए की 72 लीटर, बीयर 23 हजार 327 रूपए की 116 लीटर, हथकड़ शराब 498 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 19 हजार 220 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के तहत 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी दलों की कार्रवाई
प्रदेश के सवाई माधोपुर में दबिश की कार्रवाई में एक हजार लीटर वाॅश सहित चालू भट्टी को नष्ट करते हुए 21 बोतल अवैध हथकड़ मदिरा, 10 पव्वे देशी मदिरा, 2 बोतल आरएमएल, 25 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं 30 बीयर केन जब्त करते हुए अभियोग दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर शहर में 4 लीटर अवैध हथकड़ शराब, ग्रामीण क्षेत्र में 40 पव्वे देशी मदिरा जब्त की। सूरतगढ में 100 एवं अनूपगढ़ में 500 लीटर वाॅश नष्ट करते हुए 2 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। झालावाड़ में ईपीएफ टीम की कार्रवाई में 2200 लीटर वाॅश नष्ट किया गया। जोधपुर में विभिन्न कार्रवाई में 591 देशी शराब के पव्वे, 48 पव्वे अंग्रेजी शराब, 36 बोतल बीयर, 15 बीयर केन, 6 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई। सिरोही के आबूरोड़ एवं रेवदर में कार्रवाई के तहत 5 लीटर अवैध हथकड़ शराब एवं 34 पव्वे देषी मदिरा के जब्त किए गए। बांसवाड़ा में दबिश कार्रवाई में 142 बोतल अवैध महुवा शराब जब्त करते हुए 3100 लीटर उŸोजित वाॅश एवं 2 भट्टियां नष्ट की गई। बूंदी में 48 पव्वे राणा स्ट्रांग देशी मदिरा एवं 48 पव्वे राॅयल ट्राइब व्हीस्की के जब्त कर अभियोग दर्ज किया गया।
प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
