ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 2 पीबीएम : मेडिसिन विंग में एक सोनोग्राफी एवं दो एक्सरे मशीन भेंट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध न्यू मेडिसिन विंग पीबीएम अस्पताल परिसर में एसबीआई बैंक ने सीएसआर फंड के माध्यम से मरीजों की सुविधा हेतु एक सोनोग्राफी मशीन व दो एक्स रे मशीन भेंट की ।अब मरीजों को इन जाचों हेतु दूसरे भवन परिसर में जाना नहीं पड़ेगा। इन दोनों मशीनों की अनुमानित लागत करीब 75 लाख है।

इस दौरान प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेन्द्र कुमार , पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष रिद्धिमा गुप्ता, रेडियोलॉजी विभाग के प्रभारी सचिन बांठिया, एसबीआई सीजीएम ओंकारमल चौधरी, डीजीएम सौम्य रंजन साहू व मुंधड़ा ट्रस्ट से डीपी पचीसीया उपस्थित रहे।

प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि एसबीआई बैंक द्वारा मरीजों की सुविधार्थ लिया गया यह निर्णय प्रेरणादायी एवं उपयोगी है, डीजीएम साहू ने कहा कि आवश्यकता रहने पर एसबीआई हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए तैयार रहेगा।


Share This News