ताजा खबरे
IMG 20260914 002933 बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का भव्य आगाज, भक्तों का सैलाब उमड़ा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जैसलमेर। पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ कहे जाने वाले लोकदेवता बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का रविवार को धर्मस्थली रामदेवरा धाम में विधिवत शुभारंभ हुआ। बाबा रामदेवजी की समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, बाबा के वंशज और समाधि समिति के सदस्य मौजूद रहे। बाबा के वंशजों ने समाधि स्थल पर विधि-विधान से पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाद जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल और एसपी अभिषेक शिवहरे ने बाबा की समाधि पर मखमली चादर चढ़ाई। सुबह की आरती के साथ मेले का औपचारिक आगाज हुआ।

मेले में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु दर्शन और आपात स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।


Share This News