ताजा खबरे
केंद्रीय मंत्री शेखावत व पूर्व सीएम गहलोत ने किया मतदानपत्नी व तीन बेटियों की हत्या कर पति फरारबीकानेर : नोटों की मालाओं से सजाया मंदिरचुनाव : दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान, 6 नगर पालिकाओं में वरिष्ठ नागरिकों में दिखा उत्साहबैंकों में एक दिवसीय हड़ताल, 20 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित30 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात, अभेद्य किला बनी राजधानीचुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारेंचुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकर
IMG 20241023 101608 केंद्रीय मंत्री शेखावत व पूर्व सीएम गहलोत ने किया मतदान Rajasthan News Portal दिल्ली, राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जोधपुर नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह मतदान जारी रहा। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रातानाडा स्थित पुलिस लाइन मतदान केंद्र पर धर्मपत्नी नोनद कंवर और बेटी सुहासिनी के साथ पहुंचकर मतदान किया। शेखावत सुबह करीब 9.20 बजे मतदान केंद्र पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उनकी पत्नी नोनद कंवर और बेटी सुहासिनी ने भी मतदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी परिवार सहित जैन स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान गहलोत मतदान के लिए कतार में खड़े मतदाताओं से भी मिले। एक महिला ने गहलोत से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया।

1004731251 केंद्रीय मंत्री शेखावत व पूर्व सीएम गहलोत ने किया मतदान Rajasthan News Portal दिल्ली, राजस्थान

Share This News