ताजा खबरे
केंद्रीय मंत्री शेखावत व पूर्व सीएम गहलोत ने किया मतदानपत्नी व तीन बेटियों की हत्या कर पति फरारबीकानेर : नोटों की मालाओं से सजाया मंदिरचुनाव : दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान, 6 नगर पालिकाओं में वरिष्ठ नागरिकों में दिखा उत्साहबैंकों में एक दिवसीय हड़ताल, 20 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित30 हजार से अधिक सुरक्षा बल तैनात, अभेद्य किला बनी राजधानीचुनाव : देशनोक में 102 वर्ष की महिला ने डाला वोट, लूनकरणसर में सुबह से मतदान के लिए कतारेंचुनाव : बीकानेर की छह नगर पालिकाओं के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग… तभी कार्मिक को ड्यूटी पर माना जाएगाबिजली रहेगी बन्द, इतने घंटे असररामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा में किन्नर समुदाय ने भेजा ठंडे पानी का टैंकर
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के करधनी थाना इलाके के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपित राहुल झा ने अपनी ही पत्नी और 3 बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। घर के अंदर खून से सनी 4 लाशें मिलने के बाद से आसपास के पड़ोसी और स्थानीय लोग सहम गए हैं। हत्याकांड के बाद से आरोपी राहुल झा मौके से फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। बेटियों की उम्र 17 से 23 साल के बीच बताई जा रही है। राहुल ने घर में मौजूद ईंटों और निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले पत्थरों के टुकड़ों से चारों के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए।

इस खौफनाक हमले में चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जयपुर (पश्चिम) DCP प्रशांत किरण ने बताया कि तीनों बेटियां और उनकी मां घर में गहरी नींद में सो रही थी। तभी सोते समय ही उन पर भारी पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चियों के दादा लक्ष्मी नाथ झा से बात की तो सामने आया कि उनका बेटा सुबह से ही घर से लापता है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


Share This News