ताजा खबरे
बीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातेंचुनाव : वार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क जारीबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कीबीकानेर में ‘महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप रोलर हर्बी चैंपियनशिप’ का भव्य आगाजदाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव शुरूचुनाव :मोहता चौक में रौबीलों ने की आमजन से मतदान की अपीलचुनाव : मतदान दलों की रवानगी मंगलवार को, अनुपस्थितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देशचुनाव : साढ़ू भाइयों में कौन पड़ेगा भारी ?चुनाव : निर्दलीय व बागी बिगाड़ेंगे पार्टियों का ‘खेल’ ! मगर कठिन है महापौर की डगरदेशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़र
IMG 20260906 232349 बीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातें Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में नगर निगम चुनाव एक बड़ी प्रतिस्ठा का सवाल बनता जा रहा है। कई दिग्गजों की साख पर बन आई है। दोनों मुख्य दलों ने जान लड़ा दी है। भाजपा के उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बीकानेर में भव्य रोड शो किया। तथा भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का प्रयास किया। रोड शो की शुरुआत तेलीवाड़ा पूनरासर हनुमान मंदिर में धोक लगाने के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद उनका काफिला तेलीवाड़ा, मोहता चौक जोशीवाड़ा और कोटगेट होते हुए जूनागढ़ पहुंचा।

व्यस्ततम मार्गों पर सैलाब उमड़ा। जूनागढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री शर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए प्रदेश, केंद्र और नगर निगम में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने अनेक उपलब्धियां भी गिनाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र के साथ नगर निगम में भी भाजपा की सरकार होने से बीकानेर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे। शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

रोड शो में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, भाजपा प्रवक्ता मिथलेश गौतम सहित भाजपा के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोहता चौक में रोड शो के दौरान यूजीसी को लेकर नारे भी लगे। आमजन में देर रात तक शो में अनुमानित भीड़ को लेकर भी चर्चा रही। भाजपा में जबरदस्त उत्साह देखा गया वहीं कांग्रेस ने इसे फ्लॉप शो बताया है।


Share This News