ताजा खबरे
देशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़रआज 15 जिलों में फिर मौसम बिगड़ेगा, इतने दिन तक बारिश के आसार85 लाख रुपये की दही हांडी पर महिला गोविंदा टोली का कब्जा, बीकानेर में हुए कार्यक्रमवार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभाचुनाव : अलबेला चुनाव और पार्टियों का विरोध! नेताओं में टेंशन, मारपीट मामले में शहर अध्यक्ष ने कही ये बातजिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान,युवा उद्यमियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्पमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारीबीकानेर : स्टेशन रोड की इस होटल में आग, दमकलें पहुंची20 जिलों में बारिश का फिर अलर्ट जारी, यह है वजहवृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की व्यापक तैयारियां
IMG 20241023 101608 3 देशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़र Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। *झारखंड में शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी रहे सुदिव्य गिरिडीह से निर्वाचित विधायक थे। उनके निधन पर झामुमो ने कहा कि ये राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो से पहुंचे। मेट्रो में उनके हाथ में कार्ड था। सफर के दौरान उन्होंने छात्रों और अन्य यात्रियों से बातचीत की। प्रधानमंत्री अब तक 13 बार दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं।

*देश के कई हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते 11 सितंबर तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। उत्तराखंड के आठ और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अचानक बाढ़ का खतरा जताया गया है। मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी अगले कुछ दिनों तक भारी से व्यापक बारिश का अनुमान है। 

**ग्रीस में एक एयर शो के दौरान फैंटम F4 जेट क्रैश हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई।

*महिला एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। ** केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

*कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

*उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक 3 मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तअफरी मच गई।

*पुंछ में वायु सेना के काफिले पर हमला करने वाला एक पाकिस्तानी आतंकवादी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।

*उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान ट्रॉली में करंट दौड़ने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

*इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में वाराणसी अदालत के आदेश को रद्द करते हुए जब्त किए गए जेवर मुचलके पर रिलीज करने का निर्देश दिया।

**दिल्ली में बढ़ते प्याज के दामों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार 35 रुपये प्रति किलो की दर से 1000 मीट्रिक टन प्याज उपलब्ध कराएगी।

**उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का जिम्मा सौंपा गया है।


Share This News