ताजा खबरे
देशभर के प्रमुख समाचार* एक नज़रआज 15 जिलों में फिर मौसम बिगड़ेगा, इतने दिन तक बारिश के आसार85 लाख रुपये की दही हांडी पर महिला गोविंदा टोली का कब्जा, बीकानेर में हुए कार्यक्रमवार्ड 73 में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में हुई सभाचुनाव : अलबेला चुनाव और पार्टियों का विरोध! नेताओं में टेंशन, मारपीट मामले में शहर अध्यक्ष ने कही ये बातजिला उद्योग संघ में मतदान जागरूकता अभियान,युवा उद्यमियों ने लिया शत प्रतिशत मतदान का संकल्पमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर में रोड शो कल, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारीबीकानेर : स्टेशन रोड की इस होटल में आग, दमकलें पहुंची20 जिलों में बारिश का फिर अलर्ट जारी, यह है वजहवृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की व्यापक तैयारियां
IMG 20241023 101608 चुनाव : अलबेला चुनाव और पार्टियों का विरोध! नेताओं में टेंशन, मारपीट मामले में शहर अध्यक्ष ने कही ये बात Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट (जितेंद्र व्यास)। बीकानेर में हो रहा निकाय चुनाव इस बार अपने आप मे अलबेला अनूठा है। इस बार हो रहे चुनावी अनुष्ठान में कई नेताओं की साख पर बन आई है। इस अनुष्ठान में अपने हाथ जलने से बचाने के लिए दिग्गज नेता अपनी अपनी गणित बिठा रहे है। बीकानेर जिले के परकोटे में यदि बीजेपी पिछड़ती है तो विधायक जेठानंद व्यास और कांग्रेस हारती है तो पार्टी में पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला की प्रतिस्ठा पर असर पड़ेगा। चुनावी दंगल के बीच आज हुई दो प्रेस कांफ्रेंसों ने पार्टी के आला नेताओं के लिये नई परेशानी खड़ी कर दी।

1004705961 चुनाव : अलबेला चुनाव और पार्टियों का विरोध! नेताओं में टेंशन, मारपीट मामले में शहर अध्यक्ष ने कही ये बात Rajasthan News Portal देश
1004707187 चुनाव : अलबेला चुनाव और पार्टियों का विरोध! नेताओं में टेंशन, मारपीट मामले में शहर अध्यक्ष ने कही ये बात Rajasthan News Portal देश

आज बात पहली प्रेस वार्ता की। पंजाबी महासभा बीकानेर ने इस चुनाव में कांग्रेस का बहिष्कार करने का फैसला किया है। महासभा के अध्यक्ष सुरेश खिंवानी ने आज संवाददाता सम्मेलन कर यह घोषणा की। उनका कहना है कि कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल और वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस की टिकट मांग रहे मोहित अरोड़ा के बीच जो घटनाक्रम हुआ है उसके आधार पर पुलिस में दर्ज मुकदमे में गलत धाराएं जोड़ी गई है । उनका कहना है कि मोहित अरोड़ा ने मदनलाल मेघवाल के साथ मारपीट की है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
लेकिन पिस्टल दिखाना या दलित संबंधी कोई गाली गलौच की बात गलत है। इसलिए पंजाबी महासभा ने यह फैसला लिया है कि उक्त प्रकरण की गलत धाराएं हटाई जाए अन्यथा पंजाबी महासभा इस चुनाव में बीकानेर के 77 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों का विरोध करेगी, जिन तीन वार्डों में पंजाबी समुदाय से जुड़े प्रत्याशी खड़े हैं उनका समर्थन जरूर करेगी ।
पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा ने कहा कि मोहित अरोड़ा को स्वयं जिलाध्यक्ष मदनलाल मेघवाल ने बुलाया था वह उससे बात कर रहे थे। बात करने के दौरान ही जब मोहित अरोड़ा यह सवाल किया कि उनकी टिकट क्यों बदली गई है, तो मदनलाल मेघवाल ने इसका संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अरोड़ा ने आरोप लगाया की महापौर की सीट को लेकर अर्जुनराम मेघवाल व मदन गोपाल मेघवाल में सेटिंग है। पजाबी महासभा कल रविवार को एसपी को ज्ञापन देगी। हालांकि कल रविवार को अवकाश है , इसके बावजूद पंजाबी महासभा के कार्यकर्ता सुबह जिला कलेक्ट्री के पास एकत्रित होकर के एसपी को ज्ञापन देने जाएंगे।

उधर स्टेशन रोड पर हुई प्रेस वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल और पूर्व मन्त्री बीडी कल्ला ने साफ कह दिया कि बीकानेर की राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। मारपीट प्रकरण में पुलिस कार्रवाई कर रही है। सिम्बल चोरी के आरोप में उन्होंने कहा कि टिकट सभी को मिलना संभव नहीं होता। आज कांग्रेस की प्रेस वार्ता में यशपाल गहलोत व बिशनाराम सियाग भी अनुपस्थित रहे, इसकी भी चर्चा रही। जब यशपाल गहलोत वायरल ऑडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही। कल्ला ने कहा कि कुछ लोग पहले भी AI वीडियो डाल चुके। कांफ्रेस में कांग्रेस ने घोषणा पत्र विमोचित किया। और उधर…

भाजपा भी बगावत से कम परेशान नही है। कल सीएम के रोड शो से पार्टी ताकत झोंकेगी, अपनो को मनाने या सेट करने का प्रयास करेगी। भाजपा नेता महावीर रांका की टिकट काटने को लेकर वैश्य समाज लामबंद हो चुका है और वार्ड नंबर 75 में सडक़ पर जगह जगह पर्दे लगे हे जिस पर लिखा है भाजपा वाले वोट मांगकर शर्मिन्दा न करें सौजन्य समस्त मित्र मंडली। जब इस बारे में जानकारी ली तो सामने आये कि महावीर रांका की टिकट कटने के बाद वार्ड 75 में पर्दे लगे है। इसी तरह वार्ड 72 में भी बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निशा पारीक ने ताल ठोकते हुए कइयों की नींद उड़ा दी है।


Share This News