


Thar पोस्ट न्यूज। नगरीय निकाय चुनावों में मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं रानीबाजार उद्योग संघ के युवा उद्यमियों ने शत प्रतिशत मतदान करवाने का बीड़ा उठाया |
इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया ।

पचीसिया ने बताया कि लोकतंत्र में उद्यमियों की भूमिका केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने यहां कार्यरत कामगारों और कर्मचारियों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं युवा उद्यमी नरेश सुराणा ने उद्यमियों से जाति, धर्म, व्यक्तिगत पसंद अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना योग्य एवं सही प्रत्याशी का चयन करने की अपील की । इस अवसर पर विजय चांडक, मनीष सिपाणी, अशोक सारडा, तरुण मनोत, रिषभ बोथरा, रोहित अग्रवाल, कमल बोथरा, मनोज सोनावत, सुनील सारडा, रोहन चावला, विनय कोठारी, आदित्य विक्रम कोठारी आदि उपस्थित हुए |
