ताजा खबरे
8 सितंबर को बीकानेर में राज्य स्तरीय साक्षरता समारोह,13 साक्षरताकर्मी होंगे सम्मानितवार्ड नंबर 56 में भाजपा प्रत्याशी कमला देवी चांडक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटनचुनाव : हॉट सीट वार्ड 73 में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, पारीक चौक में खुले कार्यालयबिजली बन्द रहेगीचुनाव : पेट्रोल व डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के आदेशचुनाव : शहर अध्यक्ष से मारपीट के बाद गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने कहा चक्का जाम करेंगेबीकानेर में निःशुल्क कृत्रिम हाथ शिविर में बदली सैंकड़ों लोगों ने जिंदगीशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ मारपीटचुनाव : बागी बिगाड़ेंगे समीकरण ? बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, राजस्थान में 66 हजार से अधिक नामांकनबीकानेर के इस विख्यात मंदिर में कल पुरुषों का प्रवेश बन्द रहेगा
IMG 20241023 101608 3 चुनाव : हॉट सीट वार्ड 73 में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, पारीक चौक में खुले कार्यालय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चुनाव का माहौल अब धीरे धीरे गरमा रहा है। न केवल नई कॉलोनियों में बल्कि परकोटे के भीतर चुनावी गहमागहमी है। अनेक दलों के उम्मीदवार व निर्दलीय प्रत्याशी घर घर संपर्क कर रहे है। शहर के भीतरी परकोटे में अपने समर्थकों व रिश्तेदारों को भी साथ लेकर जनसंपर्क कर रहे है।

बीकानेर की सबसे हॉट सीट वार्ड 73 में भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक व कांग्रेस उम्मीदवार अनिल कल्ला तथा निर्दलीय आनंद जोशी व अन्य मैदान में है। सभी प्रत्याशियो ने पूरी ताकत झोंक दी है। दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पारीक चौक में विधायक जेठानंद व्यास ने किया।

1004690290 चुनाव : हॉट सीट वार्ड 73 में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, पारीक चौक में खुले कार्यालय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
1004690630 चुनाव : हॉट सीट वार्ड 73 में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, पारीक चौक में खुले कार्यालय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
1004685868 चुनाव : हॉट सीट वार्ड 73 में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, पारीक चौक में खुले कार्यालय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

इस दौरान महाराष्ट्र से आये चुनाव प्रभारी व अन्य नेता मौजूद रहे। दीपक के एक अन्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज सोनगिरी कुआं, दुर्गा आभूषण के सामने किया गया। कांग्रेस के अनिल कल्ला समर्थकों के साथ जनसम्पर्क कर रहे है।

इसके साथ ही वार्ड 72 की प्रत्याशी निशा पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भैरूंजी के मन्दिर के पास हुआ, इस दौरान समर्थकों की अच्छी भीड़ रही। पारीक चौक में अन्य प्रत्याशियों के कार्यालय भी खुल चुके है। एक साथ अनेक कार्यालय खुलने से यहां चुनावी रंगत चरम पर है। बीकानेर के बारहगुवाड़, आचार्य चौक, नत्थूसर गेट, जस्सूसर गेट में भी चुनावी माहौल चरम पर है।


Share This News