ताजा खबरे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के कार्यक्रम का स्थान फिर बदलाकोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के पदयात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविरडॉ. छगन मोहता स्मृति व्याख्यानमाला 25 को, प्रो. आदित्य निगम का होगा व्याख्यानव्यापार पोस्ट : फोर्टी विस्तार को लेकर हुआ गहन मंथनजिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमजिला परिषद सदस्यों, प्रधानों की आरक्षण लॉटरी निकाली, जिला कलेक्टर सहित ये रहैदेश : बीजेपी ने प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कीबीकानेर जिला परिषद सदस्यों की लॉटरी, कुल 41 वार्डमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर आएंगे, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद…लेकिन अब इस स्थान परपितृ पक्ष 26 सितंबर से, क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ !
SAVE 20260902 224234 वार्ड नंबर 56 में भाजपा प्रत्याशी कमला देवी चांडक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर: वार्ड नंबर 56 में भाजपा प्रत्याशी कमला देवी चांडक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, दिग्गज नेताओं ने की शिरकत।

बीकानेर के वार्ड नंबर 56 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी श्रीमती कमला देवी चांडक के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कमला देवी चांडक को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ नेताओं और व्यापार मंडल का मिला भरपूर समर्थन कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों और बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान ये रहे मौजूद

  • भाजपा संगठन प्रतिनिधि: भाजपा मंडल अध्यक्ष जे.पी. व्यास, जूनागढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, राज कुमार पारीक, सत्यनारायण बजाज, पृथ्वी सिंह पंवार, दाऊजी गहलोत और गोसेवक देवकिशन चांडक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • व्यापार मंडल एवं अन्य गणमान्य: बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, रमण जी डागा, रतन लाल जी बिहाणी, नेताराम जी गहलोत, देवलाल पारीक, बसंत कुमार ओझा, बालकिशन थानवी, मनु महाराज, राजेश सोनी, संतोष बजाज, मधु पारीक, मुकेश, उपेन्द्र जी, महेन्द्र चौधरी, राजपाल शेखावत, लाल जी गहलोत, लालचन्द राठी, हेमंत बजाज, मुकेश जी एवं नारायण जी बिहाणी सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।
  • मातृशक्ति की भागीदारी: श्रीमती स्नेहलता पारीक, श्रीमती रमा बिहाणी, और श्रीमती सुमित्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर प्रत्याशी का समर्थन किया।

वार्ड के समग्र विकास का रखा विज़न समारोह के दौरान इन्द्र कुमार चांडक ने प्रत्याशी कमला देवी चांडक का विज़न जनता और कार्यकर्ताओं के सामने रखा। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 56 का सर्वांगीण विकास, स्थानीय जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और पूरे क्षेत्र को बेहतर व सुविधाजनक बनाना ही उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगा। मंच संचालन किशन लोहिया ने किया।


Share This News