







Thar पोस्ट। बाबा की पूजा-अर्चना कर ध्वज लहराते हुए सेवा दल को करेंगे रवाना। पुष्प वर्षा से होगा सेवादारो का स्वागत

बीकानेर। बाबा रामदेव के धाम रूणीचा पैदल जाने वाले जातरुओं की सेवार्थ सेवादार मार्ग में रामा पीर सेवा समिति, त्यागी वाटिका, जेलवेल बीकानेर के बैनर तले दियातरा एवं रामदेवरा रास्ते में जगह-जगह शीतल जल सेवा, चाय-नाश्ता एवं शुद्ध सात्विक भोजन शिविर की सेवा दी जायेगी। समिति के व्यवस्थापक व प्रवक्ता ऋषिराज शर्मा ने बताया की 10 सितम्बर 2026 को सेवादारों का जत्था रामदेवरा रास्ते में कैंप लगाकर श्रद्धालु यात्रियों की अनवरत सेवा करेगा।
उन्होंने बताया कि कैंप में बाबा के भक्तों के लिए अलग-अलग समय राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी व्यंजन भक्तों को परोसे जायेंगे। रामा पीर सेवा समिति से जुड़े श्रद्धालु सेवादारों ने अपने साथियों व परिवार जनों से सहयोग कर सेवा के लिए खाद्यान्न सामग्री जुटाई जा रही है। जिसमें दाल चावल, तेल घी, दूध-दही, चीनी, आटा, मावा, साग सब्जी व अन्य सामग्री शामिल है।
उन्होंने जानकारी दी कि समाजसेवी पूर्व पार्षद मनीष पुरोहित “नटसा” बाबा की पूजा अर्चना कर ध्वज लहराते हुए राम पीर सेवा समिति त्यागी वाटिका जेलवेल बीकानेर के सेवा दल को वार गुरूवार 10 सितम्बर 2026 को प्रात: रवाना करेंगे वहीं पूरी टीम का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा।
