ताजा खबरे
SAVE 20260825 203057 मुक्तिनाथ महादेव का नौवां पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

108 प्रकार की दुर्लभ औषधियों से हुआ सहस्रधारा अभिषेक

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव मंदिर का नौवां पाटोत्सव मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर में दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य आकर्षण मुक्तिनाथ महादेव का 108 प्रकार की दुर्लभ औषधियों से किया गया सहस्रधारा अभिषेक रहा।

1004654070 मुक्तिनाथ महादेव का नौवां पाटोत्सव श्रद्धा और उल्लास से मनाया Rajasthan News Portal धर्म

नवलेश्वर मठ के अधिष्ठाता शिव सत्यनाथ जी महाराज ने शिव पूजन के साथ सहस्रधारा अभिषेक का शुभारंभ किया। शहर के प्रख्यात विद्वान आचार्य पुजारी बाबा के सानिध्य में बटुक महाराज, संजय ओझा, शिवशंकर, गणेश, आनंद महाराज एवं मुरलीमनोहर पुरोहित सहित युवा विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अभिषेक में भाग लेकर भगवान मुक्तिनाथ के दर्शन किए।
ब्रह्म बगीचा ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट हीरालाल हर्ष ने बताया कि पाटोत्सव के तहत गणेश पूजन, चतुर्वेद पुण्यवाचन, मूर्तियों का औषधीय स्नान तथा निरांजन आरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।

ट्रस्ट के ट्रस्टी राजेश चूरा एवं बृजगोपाल जोशी ने बताया कि सहस्रधारा अभिषेक में जटामांसी, नागकेसर, समुद्र जग्ग, टोसू पुष्प, गुलाब पुष्प, खस, छैल-छबीला, अष्टगंध, जल मगरो, केसर, सफेद चंदन, लाल चंदन, जील जीरी, आम हल्दी, ईख, अपामार्ग, शमी छाल, नीम, गिलोय, अगरतगर, देवदास, शंखपुष्पी, आंवला, कमलगट्टा, गोलेचन, जौ, सर्वसिद्धि, अर्जुन छाल एवं कस्तूरी सहित 108 प्रकार की औषधियों का प्रयोग किया गया।
इस अवसर पर शिव सत्यनाथ जी महाराज एवं रामेश्वरानंद महाराज ने कहा कि भारतीय परंपरा में औषधियों का विशेष महत्व रहा है। भगवान शिव के नर्बदेश्वर स्वरूप को औषधीय स्नान करवाने की परंपरा आध्यात्मिक आस्था से जुड़ी हुई है।
अभिषेक के उपरांत एक हजार शिव नामावली के साथ गुलाब पुष्प अर्पित किए गए तथा महाआरती की गई। पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में मेला भी भरा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान मुक्तिनाथ महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया और श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन हुआ।।ट्रस्ट के अध्यक्ष तोलाराम पेडिवाल एवं व्यवस्थापक राजेन्द्र जोशी ने पाटोत्सव में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
महा रुद्राभिषेक में नगर विधायक जेठानंद व्यास, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय एवं तकनीकीमहा रुद्राभिषेक में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग, कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के रजिस्ट्रार देवाराम सैनी,।शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल शशि मोहन मुंधडा, डाॅ. एस सी मेहता,
शशि मोहन मूधंडा, महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन बीकानेर ग्रेटर के अध्यक्ष डाॅ. नरेश गोयल, सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा,
डाॅ. एस.सी.मेहता, पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल,।शामिल हुए।

कन्हैयालाल सोनगरा, मीना सोनगरा, एडवोकेट महेंद्र जैन, मंगलचंद रंगा, बी एल व्यास, सरदार गुरूदयाल सिंह, श्याम देराश्री, पंकज पारीक, शिवकुमार पुरोहित, दिनेश चूरा , रामदेव अग्रवाल,बृजलाल मित्तल, पूर्व पार्षद शिवकुमार रंगा, हजारी देवड़ा, समाजशास्त्री आशा जोशी, सुखदेव राठी, दिनेश चूरा, विजय जोशी, बिन्दू रंगा, सुभाष जोशी , एडवोकेट वीरेंद्र जोशी, योगेश्वर व्यास ,मदन मोहन व्यास, शक्तिरतन रंगा, मोहनलाल आचार्य , समाजवादी नेता नारायण दास रंगा,सहित सैकड़ो भक्तगण शामिल हुए।


Share This News