ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 8 जिलों में बारिश के आसार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मॉनसून में फिर से सक्रियता दिख रही है। आज 8 जिलों में बारिश होगी। आज बांरा, बूंदी, करौली, कोटा, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, टोंक और दौसा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई। बारिश का दौर 27 से थमेगा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ अब उत्तर भारत की ओर खिसक गई है। इसके चलते 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने का अनुमान है।


Share This News