ताजा खबरे
नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध :जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौतप्रिंसिपल की हत्या, पुलिस ने 16 साल के दो छात्रों को दबोचाकोटगेट और सांखला फाटक को लेकर आई नई खबर, यह हुआ बड़ा बदलाव, 2027 से पहले शुरू नहीं होगा ?भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाबसावन माह में सांवलिया सेठ मंदिर को मिला 35.66 करोड़ का दानराजस्थान के चार जिलों में जांच दलों ने खंगाले रिकॉर्ड, कैंसर के लाखों रुपये के टीकों का मामलाफोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : श्री मृदुल कच्छावाबिजली बन्द रहेगीBikaner : नशे की सूचना देने के लिए जारी किया गया व्हाट्सऐप नंबर
IMG 20241023 101608 राजस्थान के चार जिलों में जांच दलों ने खंगाले रिकॉर्ड, कैंसर के लाखों रुपये के टीकों का मामला Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देश की राजधानी से लेकर राजस्थान के बीकानेर सहित अन्य जिलों में जांच दलों ने रिकॉर्ड खंगाले है। कैंसर मरीजों के लाखों रुपये कीमत वाले टीकों की कालाबाजारी के मामले की जांच अब राजस्थान के चार जिलों तक पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से मिली सूचना के बाद राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड ने छह मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े औषधि भंडारगृहों में जांच शुरू कर दी है। इसके लिए गठित विशेष जांच दल बीकानेर, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के चिकित्सा संस्थानों में टीकों से संबंधित रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। चिकित्सा विभाग ने जांच के लिए तीन दल गठित किए हैं। प्रत्येक दल में एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट को शामिल किया गया है।

जयपुर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर शिप्रा सिंह और फार्मासिस्ट मनीष मित्तल जांच कर रहे हैं। उदयपुर में डॉक्टर भवानी सिंह और फार्मासिस्ट अंकुर गोयल पड़ताल में जुटे हैं। वहीं बीकानेर और जोधपुर में डॉक्टर संदीप कुमार चौहान तथा फार्मासिस्ट देवेंद्र सैन रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। जांच दल टीकों के बैच नंबर के आधार पर यह पता लगा रहे हैं कि संबंधित टीके कब अस्पताल पहुंचे और किन मरीजों को लगाए गए। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टीके पहले भंडारगृह से उप-केंद्रों और फिर अस्पताल के वितरण केंद्र तक पहुंचते हैं। यहां उप-अधीक्षक और संबंधित डॉक्टर की स्वीकृति के बाद मरीज को टीका लगाया जाता है।

जांच टीम इस आशंका की भी पड़ताल कर रही है कि टीके सीधे वितरण केंद्र से गायब किए गए या फिर असली दवा निकालकर मरीजों को फर्जी टीके लगाए गए। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने टीकों के खरीद आदेश की प्रति और विक्रेता-वितरक से संबंधित रिपोर्ट भी मांगी है।


Share This News