IMG 20260604 120730 घर रसोई में मौजूद इन वस्तुओं से दूर भागते हैं सांप, कीड़े, पिस्सू Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। घर व रसोई में मौजूद तेज गंध वाली इन वस्तुओं से सांप , कीड़े मकोड़े व पिस्सू दूर भागते है। इन 4 चीजों की महक से सांपों को कोसों दूर भगा सकते हैं. ये सभी नेचुरल उपाय हैं जो बिना किसी केमिकल के सांपों को आपके घर के आस-पास भटकने से रोकते हैं.फिनाइल की गंध इंसानों को तो ठीक लगती है, लेकिन कई कीड़े-मकोड़े और सांप इसकी तेज गंध को बिल्कुल सहन नहीं कर पाते। फिनाइल : घर के फर्श पर फिनाइल से पोछा लगाएं. इसके अलावा, जिन जगहों पर नमी रहती है या बिल होने की आशंका है, वहां फिनाइल की गोलियां या इसका घोल छिड़क दे।

लहसुन और प्याज में सल्फोनिक एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिसके कारण इनमें एक तीखी और तेज गंध होती है।। लहसुन के रस को पानी में मिलाकर या कुचलकर घर के दरवाजों, खिड़कियों और मुख्य चौखट पर छिड़क सकते हैं

दालचीनी और लौंग के तेल की महक सांपों की सूंघने की शक्ति को भ्रमित कर देती है, जिससे वे उस जगह से दूर भागते हैं. बॉल (रुई के फाहे) को दालचीनी या लौंग के तेल में डुबोकर घर के अंधेरे कोनों, बेसमेंट और चौखट के पास रख दें.

अमोनिया की महक: अमोनिया की महक खतरनाक और अत्यधिक तीव्र होती है जो सांपों को ऐसा अहसास कराती है कि आसपास कोई बड़ा शिकारी या खतरा मौजूद है. अमोनिया में कपड़े के टुकड़े को भिगोकर उन जगहों पर रखें जहां सांपों के आने का खतरा सबसे ज्यादा हो. ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल बच्चों की पहुंच से दूर हो।


Share This News