FB IMG 1785344788477 जहा गुंजी राम चौपाई वहा रमते हनुमंत गोसाईं - विशोकानंद जी Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्रद्धा, विश्वास और भक्ति का अतुलनीय पर्याय है बजरंग बली – क्षमाराम जी।भगवान श्रीराम को वही पा सकता है जो हनुमान को ध्या सकता है – सरजुदास जी।।ग्यारह हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से भक्तिमय हुआ बीकानेर

1004525921 जहा गुंजी राम चौपाई वहा रमते हनुमंत गोसाईं - विशोकानंद जी Rajasthan News Portal धर्म

वन्देमातरम टीम द्वारा चलाये जा रहे सामूहिक हनुमान चालीसा कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को हीरेश्वर महादेव मंदिर पूगल रोड पर जहा एक तरफ ग्यारह हजार हनुमान चालीसा और उनकी चौपाइयाँ गूंज रही थी वही दूसरी तरफ संतो का आशीर्वाद वातावरण पूरी तरह भाव और भक्ति से सरोबार हो गया और भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं को ऐसा लगने लगा कि वे भगवान श्रीराम की नगरी पहुंच गए है और साक्षात भगवान श्रीराम और हनुमान उनके सामने विराजत है! ।

महामंडलेश्वर संत श्री विशोकानंद जी महाराज ने कहा कि जहा भगवान श्रीराम का नाम आता है वहां हनुमान जी का वास स्वत हो जाता है और आज का भक्तिमय माहौल इस बात का परिचायक है कि इस धर्मनगरी पर भगवान श्री इंद्र देव खुद हल्की बारिश से फूल बरसाने आए है!*
सन्त श्री क्षमाराम जी महाराज ने कहा कि भक्ति विश्वास और श्रद्धा का कोई अटूट पर्याय है तो वो श्री बजरंग बली है और जिनको वीर हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है उनका जीवन सफ़ल हो जाता है*
गौ भक्त सन्त श्री सरजूदास जी महाराज ने कहा की भगवान श्रीराम को अगर कोई पाना चाहता है तो उसको वीर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करनी होगी क्योंकि यही वो मार्ग है जो भगवान श्रीराम तक सीधा ले जाता हैं*। मुरली मनोहर धोरे के संत श्री किशन जी श्याम सुंदर जी महाराज भी आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित हुए!

संतों का सम्मान भगवा चादर श्री फल गुरु दक्षिणा और राम नाम का दुपट्टा देकर वंदे मातरम टीम के संयोजक विजय कोचर ,मुकेश जोशी भंवरलाल लिमबा कामिनी भोजक रामलाल भोबरिया पुरुषोत्तम सुथार कमल सेन राधा खत्री भवानी सुथार शिव शंकर सोनी द्वारा किया गया
वन्देमातरम टीम के राष्ट्रीय संयोजक विजय कोचर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि धर्म आध्यात्म ऐसी शक्ति है जो आज के दौर में मानसिक रूप से परेशान है उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है और वन्देमातरम टीम का यह उद्देश्य है कि आज की नई पीढ़ी को सामाजिक हनुमान चालीसा के माध्यम से मंदिरों से से जोड़ना है!

वन्देमातरम महिला टीम अध्यक्ष कामिनी विमल भोजक मैया और वन्देमातरम के सभी सदस्यों ने आगंतुकों का वन्देमातरम का दुप्पटा पहनाकर स्वागत सत्कार किया!

कार्यक्रम का आगाज योग गुरु धर्म सोनी गुरु सुधा आचार्य और दिलीप पूरी उनकी पूरी टीम के 21 लोगों द्वारा गूंजायमान शंखनाद से हुआ! उपस्थित भक्तों में करतल धवनी से शंख वादक टीम का जोरदार स्वागत किया!

बीकानेर के सुविख्यात गायक कलाकार नवदीप बीकानेरी ने कार्यक्रम में तीन राम भजन गाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया!

11000 हनुमान चालीसा के दौरान हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी जनता एक घंटा तक तन्मयता से बैठी रही! हनुमान चालीसा का पाठ नवदीप बीकानेरी टीम ज्ञानेश्वर जी सोनी गौरी शंकर सोनी शिवदयाल उपाध्याय और उपस्थित महिला शक्ति द्वारा भी हनुमान चालीसा पाठ की अगवाई की

कार्यक्रम संयोजक भंवरलाल लिमबा मास्टरजी का बीकानेरी पाग दुपट्टा श्री फल देकर सम्मान किया गया वंदे मातरम टीम के विजय कोचर मुकेश जोशी नरसिंग भाटी द्वारा किया गया!

कार्यक्रम के अंतिम चरण में भामाशाह सम्मान के पश्चात सामूहिक सामूहिक आरती और सामूहिक वंदे मातरम गीत भी कीया गया उपस्थित हजारों लोगों ने हाथ में थाली लेकर दीपक कपूर आदि सामग्री के साथ भगवान श्री राम और बजरंगबली की आरती की! इस दौरान मंच पर आरती करने वालों में विजय कोचर और भंवरलाल निंबा और कामिनी भोजक प्रमुख थे!

कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास पूर्व जिला अध्यक्ष और भाजपा नेता गोपाल गहलोत वर्तमान जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड महामंत्री श्याम सिंह हाडला चंपालाल गेदर सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे!

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रसाद था और धन्यवाद भाषण मुकेश जोशी ने सभी संत महात्माओं उपस्थित मेहमानों और धर्म प्रेमी जनता को इतने लंबे समय चले कार्यक्रम में धैर्य रखने पर भी बहुत-बहुत धन्यवाद दिया!कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया!


Share This News