ताजा खबरे
SAVE 20260724 214213 भगवान जगन्नाथ पधारें निज धाम, रशिक शिरोमणि मंदिर से जैलवेल स्थित धाम तक गाजे बाजे से आएं घर वापिस Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भगवान जगन्नाथ रतन बिहारी पार्क स्थित अपने ससुराल में 9 दिन भांति भांति के व्यंजनों एवं सेवाओं का लाभ लेकर पुनः अपने निवास रवाना होने पर ठाकुर जी की महाआरती की गई ।

जगन्नाथ रथ यात्रा समिति संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा नाचते गाते ढोल बजाते अपने देवाधिदेव जगन्नाथ को उनकी घर वापसी पर स्वागत किया । भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र तथा देवी सुभद्रा के साथ अपने निज धाम विराजमान हुए । वापसी में रथयात्रियों के लिए जगह जगह जलपान की व्यवस्था व्यापारियों द्वारा की गई।
पूरे रास्ते भगवान की पूजा अर्चना की गई आज से नित्य दर्शन जगन्नाथ मन्दिर जेलवेल रोड पर ही होगे। भक्तो के सैलाब के बीच सरजू दास जी महाराज, शंकरानन्द जी महाराज,पुजारी परिवार, पीयूष सिंघवी, वीरेन्द्र किराडू,रमेश अग्रवाल, राजेंद्र डिडवानिया, श्री भगवान अग्रवाल, लोकेश चतुर्वेदी, राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे ।


Share This News