





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के बीछवाल थाना इलाके में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार खारा रोड , मोगा होटल के सामने श्री विनायक इंडस्ट्रियल एरिया रोड के नजदीक झाड़ियो के पास एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के राजा कुमार,सोएंब भाई,मो जुनैद,असगर अली, मो खालिद व राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे ।मौके पर संबंधित थाना अधिकारी सीओ सदर अनुष्ठा कालिया, सीआई दिगपाल सिंह, एचसी रवि ,संजय आदि के साथ एफएसएल टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल ले जाया गया । वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान मोहन साह के रूप में हुई है। पुलिस ने पड़ताल शुरू की।