IMG 20241023 101608 3 पीबीएम हॉस्पिटल में एक और प्रसूता की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में आज एक और प्रसूता की मौत हो गई। पीबीएम में आधा दर्जन प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ गयी थी। इनमें दो प्रसूताओं की मेडिसीन के आईसीयू में मौत हुई। जिसके बाद कमला की आज मौत हुई है वो भी मेडिसीन आईसीयू में भर्ती थी। करीब चालीस दिनों के इलाज के बाद भी कमला की जान नहीं बच सकी। अब तक पीबीएम में कुल चार प्रसूताओं की मौत हो चुकी हे। जिनमें तीन मेडिसीन आईसीयू और एक गायनी में हुई है।  एस.पी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि कमला की यह तीसरी डिलीवरी थी। वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन फिर भी जान नहीं बचाई जा सकी।


Share This News