





Thar पोस्ट न्यूज। श्री द्वारका प्रसाद पचीसिया को जगन्नाथ मंदिर विकास समिति की बैठक में सर्व समिति से संरक्षक नियुक्त किया गया है समिति को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन,अनुभव एवं सहयोग से मंदिर के विकास,धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।

जगन्नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी प्रशासन से निवेदन है कि 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी उस से पहले सड़क निर्माण व सफाई कार्य किया जाएं जगह जगह पर सड़क टूटी हुई है और यात्रा के रास्ते में गंदगी और नाले जाम है।