IMG 20241023 101608 3 बीकानेर : खेजड़ी के पेड़ से युवक-युवती के शव लटके मिले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक खेजड़ी के पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले। दोनों के शव एक ही चुन्नी से फंदे पर बंधे थे। घटना की सूचना मिलते ही सेरुणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सेरुणा थाना प्रभारी संध्या बिश्नोई ने बताया कि मृतक की पहचान कीतासर निवासी सुंदरलाल मेघवाल तथा मृतका की पहचान बंधवा गांव निवासी काली देवी के रूप में हुई है। घटना लिखमीसर दिखनादा गांव की रोही की है। सुबह राहगीरों ने पेड़ से दोनों के शव लटके देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग गावों से युवक युवती थे। शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों ने किन परिस्थितियों में फंदा लगाया। मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share This News